बेटियाँ
#Story✍️✍️ #बाप_बेटी👨👩👧👨👧 बेटी की विदाई के वक्त बाप सबसे आखरी में रोता है ,बाकी सब भावुकता में रोते है पर बाप उस बेटी के बचपन से विदाई तक के पल याद कर कर के रोता है माँ बेटी के रिश्तों पर तो बात होती ही है पर बाप ओर बेटी का रिश्ता भी समुद्र से गहरा है,,हर बाप घर के बेटे को गाली देता है धमकाता है मारता है पर वही बाप अपनी बेटी की हर गलती नकली दादा गिरी से नजर अंदाज कर देता है ,बेटे ने कुछ मांगा तो एक बार डाट देता है पर बेटी ने धीरे से भी कुछ मांगा तो बाप को सुना जाता है और जेब मे हो न हो बेटी की इच्छा पूरी कर देता है,,दुनिया उस बाप का सबकुछ लूट ले तो भी वो हार नही मानता पर अपनी बेटी के आंख के आंसू देख कर खुद अंदर से बिखर जाए उसे बाप कहते है ,,ओर बेटी भी जब घर मे रहती है तो उसे हर बात में बाप का घमंड होता है किसी ने कुछ कहा कि तपाक से बोलती है पापा को आने दे फिर बताती हु ,बेटी घर मे रहती तो माँ के आंचल में है पर बेटी की हिम्मत उसका बाप रहता है ,,बेटी की जब शादी में विदाई होती है तब वो सबसे...